*प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की अनूठी पहल: होली पर पत्रकारों को मिला बीमा सुरक्षा का उपहार*
सुजीत कुमार सिंह
ग़ाज़ीपुर। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत अपने सदस्यों की सुरक्षा और कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है । होली के पावन पर्व के अवसर पर संगठन ने अपने सभी सदस्यों को दुर्घटना और ट्रैवल बीमा की सौगात दी है । जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से इस बीमा प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया । जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह और महासचिव वसीम रज़ा ने बताया कि पत्रकारों को फील्ड में काम के दौरान कई जोखिमों का सामना करना पड़ता है । उनके जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले चरण में सदस्यों का बीमा कराना शुरू कर दिया गया है । वही इंडिया पोस्ट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक शर्मा ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए , बताया कि यह बीमा दुर्घटना की स्थिति में और यात्रा बीमा, यात्रा (Travel) के दौरान होने वाले नुकसान की भी भरपाई करेगा । उन्होंने बैंक द्वारा दी जाने वाली अन्य उपभोक्ता सुविधाओं से भी सदस्यों को अवगत कराया । जबकि संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठन अपने हर सदस्य के सुख- दुख में साथ खड़ा है । और यह बीमा योजना पत्रकारों के परिवारों को भविष्य के प्रति आश्वस्त करेगी । इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय , सुनील गुप्ता , सुजीत कुमार सिंह , सुनील सिंह , अभिषेक कुमार सिंह , मुकेश उपाध्याय , आरिफ़ , कमलदेव राय , महताब , इन्द्र बहादुर सिंह , सुजीत सिंह प्रिंस , सुमित श्रीवास्तव , कमलेश यादव , डॉ शरद वर्मा , प्रभाकर सिंह , सोनू कुमार , जावेद , ओम प्रकाश विश्वकर्मा , अरुण तिवारी , सऊद अंसारी , राघवेन्द्र सिंह , अजय राय बबलू , प्रशांत , सुशील तिवारी सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।

20260225150258492433032.mp4

20260225151232231826831.mp4