यूपी बलिया l देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ द्वारा संचालित) देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 113 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 25.02.2026 को पूर्वाह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह व जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात पुरुष का शव बकुलहा रेलवे लाइन से घायलवस्था में प्राप्त हुआ था।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च हल्दी बलिया निवासी कुंवर रणवीर सिंह उर्फ़ बब्बू सिंह द्वारा अपने स्मृतिशेष पिता रंजीत सिंह उर्फ़ छोटे बाबू पूर्व प्रधान हल्दी बलिया की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर प्रसाद देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, जय बहादुर सिंह संतोष पासवान प्रीतम राजभर महाजन गुप्ता व गणेश प्रसाद सहित पी एन सिंह सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।
2026022514545945636022.mp4
