खबर बलिया से है। जहां सीयर ब्लॉक के अवाया गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान डॉ. मनोज कुमार ने ऐतिहासिक विकास कार्य कराकर गांव की तस्वीर बदल दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जनता ने उन्हें जिस विश्वास के साथ चुनाव जिताया, उस पर वे लगभग 90 प्रतिशत तक खरा उतरने का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि गांव में ऐसे अनेक विकास कार्य कराए गए हैं, जो आज तक किसी भी प्रधान के कार्यकाल में नहीं हो सके थे डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गांव में जल-जमाव की गंभीर समस्या थी। बरसात के मौसम में कई घरों में पानी घुस जाता था। चुनाव जीतते ही सबसे पहले उन्होंने दोनों पटरियों पर नाली निर्माण कराकर पानी के निकास की व्यवस्था कराई, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली उन्होंने आगे बताया कि गांव के स्कूलों में न तो बाउंड्री वॉल थी और न ही बच्चों के बैठने के लिए बेंच की समुचित व्यवस्था। उनके प्रयास से अब स्कूलों में बाउंड्री वॉल, बेंच सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ है। ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि आने वाले पंचायत चुनाव में जनता उन्हें दोबारा सेवा का अवसर देती है, तो वे इससे भी अधिक बेहतर और व्यापक विकास कार्य कराएंगे। आगे उन्होंने और क्या कहा— देखिए बलिया से संवाददाता अंगद कुमार की रिपोर्ट।
20260225010044393435853.mp4
202602250101206236761.mp4
20260225010135123250626.mp4
20260225010156217204186.mp4
