फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर। ग्राम लाभेडा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। प्रभार प्राचार्य कोमल प्रसाद कोली पर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। आरोपों के अनुसार विद्यालय में न तो नियमित पढ़ाई होती है और न ही बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है।
ताला लगाकर चले गए शिक्षक, बच्चे बाहर भटके
बच्चों का कहना है कि जिस दिन घटना हुई, शिक्षक स्कूल में ताला लगाकर चले गए, जबकि बच्चों के बैग और किताबें कक्षा के अंदर ही बंद रह गईं। दोपहर करीब 2 बजे बच्चे घर पहुंचे और परिजनों को पूरी बात बताई। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो स्कूल में ताला लटका मिला।
पढ़ाई छोड़ मोबाइल में व्यस्त रहते हैं शिक्षक
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कक्षाएं नियमित नहीं लगतीं। शिक्षक मोबाइल फोन चलाने में व्यस्त रहते हैं और पढ़ाई प्रभावित होती है।
नशे में स्कूल आने का आरोप
बच्चों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि प्रभार प्राचार्य कई बार नशे की हालत में स्कूल आते हैं और शिकायत करने पर छात्रों को डराया-धमकाया जाता है।
कॉपी फाड़ी, पत्रकारों को फंसाने की धमकी?
ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे शिक्षक ने स्कूल का ताला खोलकर अंदर से एक कॉपी निकाली और ग्रामीणों के सामने ही उसे फाड़ दिया। इसके बाद उल्टा पत्रकारों पर ही कॉपी फाड़ने का आरोप लगाने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी स्कूल की अनियमितताओं की खबर सामने आती है, तो “सरकारी काम में बाधा” और “रजिस्टर से छेड़छाड़” जैसे आरोपों की धमकी दी जाती है।
थाने एवं अनुविभागीय अधिकारी को दिया आवेदन, निष्पक्ष जांच की मांग
मामले को गंभीर मानते हुए ग्रामीण बच्चों के साथ थाना पिछोर पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। साथ ही एसडीएम ममता शाक्य को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
शिक्षा विभाग पर भी उठे सवाल
जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निगरानी होती तो यह स्थिति नहीं बनती।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अब सबकी नजर प्रशासनिक जांच और पुलिस कार्रवाई पर टिकी है।
जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठाते फोन
जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, डीपीसी अधिकारी,बीआरसीसी सुरेश गुप्ता जब भी शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों को कॉल किया जाता है तो फोन नहीं उठाते हैं आखिर बच्चों के भविष्यक के साथ कब तक चलता रहेगा खिलवाड़
`अनुविभागीय अधिकारी ममता शाक्य ने दिया जांच का आश्वासन`
रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर

