अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में घर के भीतर बहू की गला दबाकर हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    23 Feb 2026 14:43 PM

यूपी प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र में 21 फरवरी 2026 को घर के भीतर हुई महिला की गला दबाकर हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पति से संबंधों के शक में उपजा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों की तहरीर पर देल्हूपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट, स्वाट टीम एवं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। संयुक्त पुलिस टीम ने लीलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरुपुर शुक्लान में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्ता मंजू गुप्ता ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतका उसके पति से बातचीत करती थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था। पति द्वारा छोड़ने की धमकी और मारपीट से परेशान होकर वह अपने भतीजे सोनू गुप्ता के साथ मृतका को समझाने उसके घर गई थी। वहां कहासुनी और हाथापाई के दौरान दोनों ने मिलकर मृतका की साड़ी से उसका गला घोंट दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में देल्हूपुर थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की अहम भूमिका रही। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260223144228636403152.mp4

20260223144235580542744.mp4

20260223144243298137341.mp4

Subscriber

188514

No. of Visitors

FastMail