फास्ट न्यूज इंडिया
खानपुर नगर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शनिवार शाम पुरानी पंचायत चौराहे पर 3 साल के मासूम पर कुत्ते ने तीन बार हमला कर दिया। बच्चे के कंधे, सिर और आंख के पास कुल 8 जगह गहरे घाव हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। मौके पर एक युवक ने कुत्ते को भगाया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत स्थिर बताई गई।आठ दिन पहले सारोला रोड की रसूलपुरा बस्ती में भी 2 साल के अब्दुल कादिर पर कुत्ते ने हमला किया था। गंभीर हालत में उसे झालावाड़ रेफर कर निजी अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी।
लगातार घटनाओं से लोगों में भय है।
फास्ट न्यूज इंडिया पनवाड़ से रामराज नागर की रिपोर्ट 151118495
