फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। विरोध के चलते सुर्खियों में चल रही यादव जी की लव स्टोरी फिल्म रिलीज होने पर विरोध प्रदर्शन किया एवं उप जिला अधिकारी बिसौली को विज्ञापन सोपा बिसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बिसौली निवासी विनोद यादव ने कुछ लोगों के साथ पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया कि 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर यादव समाज में आक्रोश है।आरोप लगाया गया कि फिल्म में दिखाए गए कुछ दृश्य समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाले हैं और इससे समाज में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। उनका कहना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे धर्म के लड़के की प्रेम कहानी को काल्पनिक व गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की आस्था, संस्कृति और इतिहास को विकृत रूप में दिखाया गया है।आरोप है कि इस तरह की कहानी से समाज में नफरत फैल सकती है और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, जिस कारण यादव समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। एवं फिल्म निर्माता संदीप तोमर, निर्देशक अंकित भड़ाना, अभिनेत्री प्रगति तिवारी और अभिनेता विशाल मोहन के खिलाफ कारवाही की मांग की और उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस फिल्म पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तब एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि हमारा देश भाईचारे का प्रतीक है। ऐसी फिल्म सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करेगी और अशांति पैदा करेगी। जुगेंद्र प्रधान ने कहा कि अगर कोई फिल्म हमारी बहनों और बेटियों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है तो गुस्सा आना स्वाभाविक है। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। संजीव यादव, जितेंद्र यादव(JP),जोगेंद्र प्रधान, महावीर यादव, देवेश यादव, टीटू, शंखधर, गौरव यादव युद् किंग राजीव यादव, ईशु यादव, हेमेंद्र यादव सतीश यादव, सुबोध यादव, दुष्यंत यादव, आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट शिव ओम 151082090
