खड़गपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
पश्चिम बंगाल खड़गपुर दिनांक 22 फरवरी 2026 को जेवियर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन खड़गपुर आस्था महिला समिति द्वारा किया गया।
शिविर में लगभग 700 से 800 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए की गई, जहां उन्हें निःशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
समिति की अध्यक्ष डी. माधवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में दंत चिकित्सक, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की जांच कर आवश्यक सलाह दी।
समिति के सदस्य एस.ए. खान ने बताया कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम और भी बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।
यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है देखे पश्चिम बंगाल से वीरू सिंह की रिपोट