फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र सुभाष इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार, 21 फरवरी 2026 को भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में एक भव्य शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावकगण, ग्रामीणों तथा पत्रकारिता से जुड़े सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
स्थानीय चौबेपुर बाजार स्थित खेल मैदान में द एलिट इंग्लिश स्कूल द्वारा “आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान एवं परंपरा का समन्वय” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 21वीं सदी की चुनौतियों और संभावनाओं के अनुरूप विद्यार्थियों में सामर्थ्य, कौशल एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह एवं प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड की दृष्टि केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों में अनुशासन, संस्कार और आधुनिक तकनीकी ज्ञान के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक के संतुलन पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260222125507853244773.mp4
20260222125601316454817.mp4
