घोसी मऊ। शनिवार को घोसी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस क्षेत्र से आए हुए फरियादियों की शिकायत सुनी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव और न्यायिक एसडीम घोसी ने की ।
समाधान दिवस में कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया शेष मामलों में गुणवत्ता पूर्वक समाधान निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए तहसील क्षेत्र के सियरही निवासी मेरु निशा पत्नी शब्बीर ने ग्राम प्रधान रितु भारती पर अमृत सरोवर पोखरे में मनरेगा के तहत कार्य करने की बाबत चार माह की मजदूरी न देने का आरोप लगाया।
वही शिकायती तौर पर तेतरी देवी पत्नी संतोष ने बैनामा की गई जमीन का खारिज दाखिल न करने का शिकायत दर्ज कराई।
लखनी निवासी गोपाल ने आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया
जबकि औलिया जाम डीह निवासी राम कुंवर पुत्र स्वर्गी बुद्धू ने सार्वजनिक राष्ट्रीय सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की ।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकार जितेंद्र सिंह ,तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे ,अपराध नियंत्रक अधिकारी मोतीलाल पटेल ,लेखपाल अरविंद कुमार पांडे ,शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वीडियो ब्लैक/ डेवलपमेंट ऑफिसर शैलेंद्र प्रकाश आदि अधिकारी उपस्थित रहे प्रशासन ने सभी शिकायतों के निस्तारण हेतु निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। देखे मऊ से कोमल प्रसाद की रिपोट

20260222093955677746000.mp4