EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ आएंगे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    21 Feb 2026 23:26 PM



स्पार्क यूनिवर्सिटी के भूमि पूजन–शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का जनपद प्रतापगढ़ में आज 22 फरवरी 2026 को आगमन प्रस्तावित है। तय कार्यक्रम के अनुसार वे अपराह्न 2:40 बजे प्रयागराज से प्रस्थान कर वाया मऊआइमा–भूपियामऊ होते हुए अपराह्न 3:40 बजे नगर पंचायत गड़वारा के वार्ड राजापुर पहुंचेंगे। यहां वे स्पार्क यूनिवर्सिटी (साकेत प्रोफेशनल एकेडमी फॉर रीअवेकनिंग एंड नॉलेज) की स्थापना हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम उपरांत विधानसभा अध्यक्ष अपराह्न 4:40 बजे प्रस्थान कर 4:50 बजे निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ के आवास गांधी निवास, सदर बाजार पहुंचकर शिष्टाचार भेंट करेंगे। सायं 7:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, प्रतापगढ़ से वाया भूपियामऊ–मऊआइमा होते हुए प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन