EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तीन साल पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 1
    21 Feb 2026 19:24 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने तीन साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के निर्देशन तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना पिछोर द्वारा स्थाई वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21/02/2026 को आरसीटी क्रमांक 7981032 में फरार स्थाई वारंटी रहीश पुत्र कैलाश आदिवासी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंडा थाना पिछोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था, जिसकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक नीत सिंह, सउनि अरविन्द सागर, आरक्षक क्रमांक 425 धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आरक्षक क्रमांक 1039 भूपेन्द्र सिंह एवं आरक्षक क्रमांक 1026 प्रदीप नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही। राजू जाटव 151173825



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन