EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भगोरिया दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा, बैठक आयोजित
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    21 Feb 2026 19:09 PM



आलीराजपुर। डॉ. मोहन यादव के 27 फरवरी को चंद्र शेखर आज़ाद नगर (भाबरा) एवं उदयगढ़ में भगोरिया पर्व के अवसर पर प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में बताया गया कि संपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम को नियुक्त किया गया है, जबकि सहायक नोडल अधिकारी के रूप में एसडीएम वीरेंद्र बघेल एवं निधि मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को 27 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका अधिकारियों को साफ-सफाई, यातायात पुलिस को वाहन पार्किंग व्यवस्था तथा लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिए गए। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए। उदयगढ़ में भगोरिया पर्व के दौरान मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण को लेकर जनपद पंचायत सीईओ को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर तथा जनपद पंचायत को ई-केवाईसी शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर नीतू माथुर ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के आगमन की संभावना को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने एवं व्यवस्थित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम, संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल, अनुविभागीय अधिकारी तपिश पांडे, एसडीएम वीरेंद्र बघेल, सुश्री निधि मिश्रा, समस्त तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। पायल बघेल 151172231



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन