EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन,नारेबाज़ी कर फूंका राहुल गांधी का पुतला
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    21 Feb 2026 19:04 PM



कांग्रेस देश को नीचा दिखाने का हमेशा काम करती है

वाराणसी। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय एआई इम्पेक्ट सम्मिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गये उत्पात और शर्मनाक कृत्य को लेकर भाजयुमो वाराणसी जिला व महानगर द्वारा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फुंका गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम स्थल पर आये एडीएम सिटी आलोक वर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो जिले एवं महानगर के कार्यकर्त्ता आज दिन में महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष अमन सोनकर के नेतृत्व में जुलुस की शक्ल में आगे कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला हाथों में लिए जबरदस्त नारे बाज़ी करते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे और वहाँ पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजयुमों महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस के नेता देश हो‌ या विदेश, सभी जगह भारत की छवि को धुमिल करते है। कहा कि कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब भी विदेश जाते है तब देश के विरोध में बात करते है। जिला अध्यक्ष अमन सोनकर ने कहा कि इस बार तो हद हो गयी जब दिल्ली में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय एआई समिट में दुनियां भर से विदेशी शासनाध्यक्ष व उद्योगपति भारत में आए है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हो रहे विकास के कार्यों की तारीफ कर रहे थे उस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया निंदनीय व शर्मनाक कार्य देश का अपमान है। जिससे अंतराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धुमिल हुई है। कहा कि इसके लिए कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन में सुयश अग्रवाल, साहिल सोनकर आशुतोष पॉल, विशाल त्रिवेदी, युग तिवारी, अमन सिंह, अभिषेक, आर्यन पंड्या,महामंत्री अमित पांडे, राकेश राज, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, सुजीत पटेल, मुकेश सिंह, अखिलेश जायसवाल आदि मुख्य रुप से शामिल थे। रविन्द्र गुप्ता 151009219



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन