EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत के कजरी निरंजनपुर में दिखा घायल तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 65 77
    21 Feb 2026 18:36 PM



पीलीभीत के कजरी निरंजनपुर गांव में एक घायल तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सामाजिक वानिकी क्षेत्र से सटे इस गांव में तेंदुए के दिखने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। गांव के एक व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो में तेंदुआ सामान्य रूप से नहीं चल पा रहा है और लंगड़ाते हुए नजर आ रहा है, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लगने की आशंका जताई जा रही है।

घायल वन्यजीवों के अधिक आक्रामक होने की संभावना के चलते ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर है कि घायल तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में हमला कर सकता है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आ गया और पीलीभीत सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार दक ने तुरंत टीम को मौके पर भेजा।
डीएफओ भरत कुमार दक ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ घायल प्रतीत हो रहा है, इसलिए उसकी सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा भी विभाग की प्राथमिकता है। इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा भी लगा दिया गया है।
वन विभाग की टीम तेंदुए के पैरों के निशान और वीडियो के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। कजरी निरंजनपुर और आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन