EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साइबर ठगी पर बड़ी स्ट्राइक: छत्तीसगढ़ और गदरपुर पुलिस ने ₹1.5 करोड़ के दो जालसाजों को दबोचा
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    21 Feb 2026 16:11 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। छत्तीसगढ़ और गदरपुर पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के अम्बागढ़ चौकी थाने में 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज था, जिसकी जांच के लिए निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गदरपुर पहुंची थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश और पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर की देखरेख में गदरपुर कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने सकैनिया क्षेत्र से सनातन मण्डल और दिनेशपुर क्षेत्र से योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उन्हें आगे की कार्यवाही के लिए छत्तीसगढ़ ले जाया जा सके। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन