EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिवपुरी पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्रवाई, अश्लील वीडियो कॉल ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश — 20 आरोपी गिरफ्तार
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    21 Feb 2026 14:21 PM



शिवपुरी। जिले में साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अश्लील वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग कर लोगों को ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कुल 32 आरोपियों को चिन्हित किया, जिनमें से 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप व सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट और वीडियो कॉल करते थे। वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने के बाद स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों को दुष्कर्म, चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देते और “केस सेटलमेंट” के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। ठगी के लिए HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO जैसे ऐप का उपयोग किया जा रहा था।
यह कार्रवाई Madhya Pradesh Police द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मेलिक्स’ के तहत की गई। ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक Arvind Kumar Saxena एवं उप महानिरीक्षक Amit Sanghi के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी Aman Singh Rathore के नेतृत्व में जिले की 9 पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।
चार प्रकरण दर्ज
19 व 20 फरवरी 2026 को थाना करैरा व थाना भौंती में अलग-अलग मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) के तहत 4 एफआईआर दर्ज की गईं। इन मामलों में क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, फर्जी लोन, डिजिटल ब्लैकमेलिंग एवं जबरन वसूली के अपराध शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अंगद लोधी पुत्र पेजलसिंह लोधी, निवासी कुंडलीपुर
विशाल पुत्र नारायण लोधी, निवासी फिल्टर रोड करैरा
योगेंद्र पुत्र अशोक लोधी, निवासी छलतपुरा दियारा
प्रदीप पुत्र रामसिंह लोधी, निवासी टोड़ा करैरा
धनाराम पुत्र रमेश लोधी, निवासी छलतपुरा दियारा
सुरजीत पुत्र प्रकाश लोधी, निवासी इंदपुरा बाशूआह करैरा
रईश पाल पुत्र जगदीश पाल, निवासी करारखेड़ा पिछोर
नरेश लोधी पुत्र विजय राम लोधी, निवासी बगरा साजोर अमोला
गोलू विश्वकर्मा पुत्र देव सिंह, निवासी टोड़ा पिछोर
कृष्णा लोधी पुत्र जगदीश लोधी, निवासी गौचोनी पिछोर
पवन जाटव पुत्र गणपत, निवासी बम्हारी करैरा
पूरन पुत्र रामप्रसाद, निवासी बम्हारी करैरा
सुखदेव पुत्र नंदकिशोर लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
अर्जुन पुत्र हजरत सिंह लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कुंडलीपुर थाना पिछोर जिला शिवपुरी
संदेश उर्फ दीपेश पुत्र विनोद परिहार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
करण पुत्र शिवचरण परिहार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
राजीव पुत्र बृजेश कुमार लोधी, उम्र 20 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला भौंती थाना भौंती जिला शिवपुरी
स्वाती पत्नी सुखदेव लोधी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम तिधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
योगेंद्र कुशवाह पुत्र बिहारी कुशवाह, निवासी चीनोद करैरा
दीपक प्रजापति पुत्र सियाराम, निवासी झांसी
जब्त की गई सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 चारपहिया वाहन, 1 टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल, 29 मोबाइल फोन, 16 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 1 मकान की रजिस्ट्री एवं ₹1,20,000 नगद जब्त किए हैं। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 7 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल, अश्लील चैट या ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।
शिवपुरी पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है और जिले में सख्त संदेश गया है कि साइबर ठगी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

20260221141946626517084.mp4



Subscriber

188505

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन