एंबुलेंस से शराब तस्करी का भंडाफोड़
आगरा के बाह क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए हो रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। हरियाणा से प्रयागराज ले जाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया।
आगरा पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 46 पेटी शराब बरामद की गई है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह कार्रवाई बसई अरेला क्षेत्र के अरनौटा गांव के पास की गई। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। देखे पवन कुमार की रिपोट
20260221133655924202617.mp4
