EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हरदोई के पिहानी में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
  • 151186961 - VINEET KUMAR GUPTA 54 66
    20 Feb 2026 19:49 PM



हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। पिहानी के मोहल्ला मिश्राना निवासी छोटे लाल उर्फ तन्नू (पुत्र रामाधार) का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

परिवार का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ हरियावां भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का निरीक्षण किया।
वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से अहम सुराग एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मोहल्ले में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा... रिपोट - विनीत कुमार गुप्ता 151186961



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन