फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डॉ० दिव्या मिश्रा द्वारा विकास भवन सभागार में पी०एम० स्वनिधि योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक लालगंज/परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती द्वारा अवगत कराया गया कि पी०एम० स्वनिधि योजना के अन्तर्गत आनलाइन आवेदन पत्रों के सापेक्ष बैंकर्स द्वारा नियमानुसार प्रथम ऋण, द्वितीय ऋण तथा तृतीय ऋण की धनराशि सम्बन्धित लाभार्थियों के खाते में स्थानान्तरित करते हुये पी०एम० स्वनिधि पोर्टल को अपडेट किया जाना है। इसी प्रकार समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों द्वारा योजनान्तर्गत प्रथम ऋण, द्वितीय ऋण एवं तृतीय ऋण हेतु लक्ष्यानुरूप आवेदन कराते हुये सम्बन्धित बैंकों से सम्पर्क/समन्वय स्थापित करते हुये शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित जिला समन्वयक बैंकर्स एवं शाखा प्रबन्धकों यथा भारतीय स्टेट बैंक रामगंज, सुवंशा बाजार, बाबूगंज, शाखा प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक गड़वारा, शाखा प्रबन्धक बडौदा यू.पी. बैंक रानीगंज, शाखा प्रबन्धक बैंक ऑफ बडौदा डेरवा ढकवा गांधीनगर, हीरागंज, कुण्डा, पटटी, कोहडौर को निर्देशित किया गया कि आनलाइन आवेदन पत्रों के सापेक्ष प्रथम ऋण, द्वितीय ऋण तृतीय ऋण वितरण करते हुये 07 दिवस में नियमानुसार पोर्टल अपटेड कराना सुनिश्चित करें। समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय प्रतापगढ़ को निर्देशित किया गया कि आनलाइन आवेदन कराते हुये प्रथम ऋण, द्वितीय ऋण तृतीय ऋण हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवेदन कराते हुये बैंको से निरन्तर समन्वय करते हुये लक्ष्यानुरूप ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में न्यायिक उपजिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बडौदा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, समस्त बैंक के जिला समन्वयक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
