EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खैरागढ़ में ग्राम न्यायालय के लिए स्थायी भूमि मिली, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    20 Feb 2026 19:30 PM



खैरागढ़। उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में ग्राम न्यायालय के लिए स्थायी भूमि की तलाश पूरी हो गई है। 20 फरवरी 2026 को ग्राम न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे. जे. मुनीर द्वारा उपजिलाधिकारी के साथ चयनित भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की बात कही गई।

मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी ऋषि राव ने संबंधित अभिलेखीय कार्रवाई पूर्ण कर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया संपन्न होने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

वर्तमान में ग्राम न्यायालय तहसील खैरागढ़ परिसर में संचालित हो रहा है। वादकारियों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फिलहाल न्यायालय को अस्थायी रूप से तहसील प्रांगण में ही संचालित रखा गया है। स्थायी भवन निर्माण पूर्ण होने के बाद न्यायालय को नए परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन