EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सचल दल द्वारा किया गया निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    20 Feb 2026 19:26 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथान हेतु दिनांक-19 फरवरी से 28 फरवरी तक होली अभियान के अन्तर्गत बाजार में विक्रय किये जा रहे खोया, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, गुझिया (तैयार मिठाई), नमकीन, रंगीन कचरी, दूध, पनीर, एवं अन्य खाद्य पदार्थ में मिलावट पर प्रभावरी रोकथाम हेतु प्रत्येक निर्माण इकाई/रिलेबलर/पैकर/कोल्ड स्टोरेज/भण्डारण इकाई/अस्थाई भट्टी एवं सम्बन्धित मण्डियों के प्रतिष्ठानों पर विशेेष कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-द्वितीय अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में स्थित थोक/निर्माण इकाई के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुये खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सचल दल द्वारा रामपुर बावली तहसील लालगंज़ स्थित राम लाल स्वीट्स खाद्य प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना संग्रहित करते हुए लगभग 20 किलोग्राम खोया नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत रूपये 5000 है। 03 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए, एक खाद्य प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी की जा रही है। तहसील लालगंज स्थित खाद्य सचल प्रयोगशाला के माध्यम से 20 खाद्य नमूनों की जॉच करते हुए, 26 खाद्यकारोबारकर्ता को ट्रेनिंग किया गया साथ ही 58 आमजनमान एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक किया गया। इस प्रकार एक विधिक नमूने को संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये जा रहे है। खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, यादव संजय कुमार नन्हकू, डॉ0 तूलिका शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन