EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कुएं में गिरी युवती को फायर ब्रिगेड ने बचाया, समय रहते रेस्क्यू कर टली बड़ी अनहोनी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 76 78
    20 Feb 2026 19:11 PM



समय रहते कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी, ग्रामीणों ने की टीम की जमकर सराहना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज/प्रतापगढ़। ग्राम रामपुर भेड़ियानी, लक्ष्मणपुर लालगंज क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूजा नाम की लगभग 25 वर्षीय युवती कुएं से पानी भरते समय अचानक फिसलकर कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने से युवती को गंभीर चोटें आईं और पानी पी लेने के कारण वह बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवती की हालत बेहद नाजुक थी और उसकी अंतिम सांसें चल रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सदर के प्रभारी राधेश्याम दुबे अपनी टीम के साथ बिना देर किए मौके पर पहुँचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फायरमैन अवनीश कुमार को रस्सों की मदद से चेयर नॉट बनाकर कुएं में उतारा गया। बेहद जोखिम भरे हालात में उतरकर अवनीश कुमार ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बेहोश युवती को सुरक्षित रूप से टोकरी में रखा और अपने साथ ऊपर लेकर आए। रेस्क्यू पूरा होते ही युवती को तत्काल ट्रॉमा सेंटर लालगंज भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। समय रहते रेस्क्यू न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन को देखकर लोगों ने राहत की सांस ली और फायर ब्रिगेड टीम की बहादुरी और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्थानीय लोगों का कहना है कि फायर कर्मियों की सूझबूझ और तेजी से एक कीमती जान बच पाई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर स्टेशन लालगंज की यूनिट भी मौके पर मौजूद रही और पूरे अभियान में सहयोग किया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थितियों में फायर ब्रिगेड की भूमिका सिर्फ आग बुझाने तक सीमित नहीं, बल्कि जान बचाने में भी उनकी अहम जिम्मेदारी होती है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन