EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 55
    20 Feb 2026 19:02 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l उत्तर प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपी आरेन्द्र यादव पुत्र नत्थू सिंह को अलीगढ़ जिले के थाना दादों क्षेत्र के ग्राम औन्दा खेड़ा से दबोच लिया।पकड़ा गया आरोपी आरेन्द्र यादव कुमरौआ गांव का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाना कासगंज में गंभीर धाराओं में मु0अ0सं0 641/22 धारा 147, 148, 323, 332, 333, 353, 504, 506 एवं 7 सीएल एक्ट मु0अ0सं0 642/22: धारा 147, 188, 307, 120B व अन्य मुकदमे दर्ज हैं lगिरफ्तार आरोपी को कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस सफल कार्यवाही में जनपद की संयुक्त टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा,सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह, एसओजी प्रभारी चंचल कुमार,उपनिरीक्षक वी.एल. शर्मा, रवि वर्मा, एवं रामसेवक, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह व कांस्टेबल घनेन्द्र कुमार प्रेमी शामिल रहे l रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन