फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़ । जनपद के पूजा मैरेज हाल में आयोजित भव्य विशाल ऋण शिविर एवं वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन एसएलबीसी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ़ बडौ़दा तथा जिला उद्योग केंद्र प्रतापगढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 3150 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल रूपये 101 करोड़ 22 लाख की ऋण राशि स्वीकृत एवं वितरित की गई। लाभार्थियों को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र, चेक/डेमो चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा, राज्यसभा सांसद माननीय अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय सिंह साहब, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साहब शरण रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक राकेश कुमार पाण्डेय, उप क्षेत्रीय प्रबंधक ऋतुराज सिंह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक दलजीत सिंह, जिला समन्वयक बैंक ऑफ़ बड़ौदा नारायण, जिला समन्वयक पंजाब नेशनल बैंक विकास पंकज, जिला समन्वय उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अभिषेक सिंह, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक रवि रंजन सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारीगण, बैंक शाखा प्रबंधक, उद्यमी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर बैंकों एवं विभागों द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों का कृषकों, महिला समूहों, युवा उद्यमियों तथा आम नागरिकों ने अवलोकन किया और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कई प्रतिभागियों ने योजनाओं से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंकिंग योजनाओं का उद्देश्य केवल ऋण वितरण नहीं, बल्कि स्वरोज़गार, उद्योग, कृषि एवं लघु व्यवसायों को प्रोत्साहित कर जनपद की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया कि ऋण का सदुपयोग करें, समय पर पुनर्भुगतान सुनिश्चित करें और आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। उन्होंने उपस्थित शाखा प्रबंधकों व बैंक के सभी अधिकारियों से अपील किया कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप, जनपद के सीडी रेशियो को इस वित्तीय वर्ष में ही 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के प्रयास में, अपना सार्थक योगदान सुनिश्चित करेंगे। एलडीएम नीरज सिंह ने बताया कि इस ऋण वितरण शिविर के माध्यम से जनपद में ऋण प्रवाह को गति मिली है तथा सीडी रेशियो को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आयोजन को लेकर जनपद के नागरिकों में उत्साह देखा गया और इसे आर्थिक विकास की दिशा में एक सार्थक पहल बताया गया। कार्यक्रम का संचालन शिशिर खरे द्वारा किया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049


