मुहम्मदाबाद गोहना विकास खण्ड के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सरयां एवं देवसीपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत भवन पर प्रातः 11 बजे से किया गया। ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों तथा नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया गया।
शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित ग्राम चौपाल का उद्देश्य जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। चौपाल के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं — आयुष्मान कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि , फैमिली आईडी एवं अन्य योजनाओं — के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
देवसीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान बीरेंद्र राजभर, पंचायत सचिव शिवकुमार लाल श्रीवास्तव कंप्यूटर ऑपरेटर आरती राजभर एवं सेक्टर नोडल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आदित्य सिंह की उपस्थिति में चौपाल संपन्न हुई। वहीं सरयां ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान नौशाद अहमद, पंचायत सचिव संजय कुमार सिंह, नोडल सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) सुमित कुमार राय एवं कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर उपस्थित रहे।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेते हुए अपनी समस्याएं रखीं। देवसीपुर गांव के सुंदर राजभर एवं लालता राजभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नए चयनित लाभार्थियों को अब तक आवास स्वीकृति न मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हाल ही में सर्वे कार्य पूर्ण हुआ है तथा शासन से बजट उपलब्ध होते ही पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रथम किस्त भेजी जाएगी।
सरयां गांव की मनभावती देवी ने शौचालय योजना से संबंधित भुगतान लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई। पंचायत सचिव ने आश्वस्त दिया कि बजट प्राप्ति के अनुरूप शौचालय की धनराशि लाभार्थियों के खातों में प्रेषित कर दी जाएगी।
इसके अतिरिक्त श्यामलाल ने किसान सम्मान निधि की किस्त न मिलने की समस्या रखी। संबंधित नोडल अधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है तथा जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं है, उन्हें इस प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सभी पात्र किसानों से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।
ग्राम चौपाल के समापन पर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सभी शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। चौपाल में उपस्थित ग्रामीण सुंदर राजभर अवधेश , गुलाब , श्याम बिहारी राजभर , विनय संगीता देवी , शांति देवी कुसुम आदि लोगों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। रिपोट - अजय कुमार 151170379
