EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

"मौत" की टंकी का निर्माण करने वाली निर्माण एजेंसी पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
Link
  • 151186542 - VIMALESH 43 55
    20 Feb 2026 17:44 PM



रौन के चादौख गांव में ‘मौत’ बनी पानी की टंकी, ग्रामीणों में दहशत

मध्य प्रदेश भिंड । रौन क्षेत्र के ग्राम चादौख में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकी अब ग्रामीणों के लिए ‘मौत’ की टंकी साबित हो रही है। निर्माण एजेंसी पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी जिला प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि टंकी का निर्माण घटिया सामग्री से किया गया, जिसके चलते लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। टंकी के आसपास रहने वाले लोग हादसे की आशंका से भय के साए में जीवन जी रहे हैं। उनका कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीण नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों से टंकी से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है और टंकी पूरी तरह से लीकेज हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार पिछले एक वर्ष से यहां देखने तक नहीं आया। “दो साल से हमने इस टंकी से पानी नहीं देखा,” उन्होंने कहा।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टंकी की मरम्मत कराई जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। साथ ही निर्माण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है।

देखे विमलेश की रिपोट 

20260220174206344324303.mp4



Subscriber

188504

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन