शिवपुरी पिछोर। बहुजन समाज के नेता एवं दामोदर यादव अपनी प्रस्तावित ‘संकल्प यात्रा’ के तहत पिछोर पहुंचे, जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रशासन, सरकार और कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। यह यात्रा नागपुर की भिक्षु भूमि से शुरू होकर ग्वालियर की ओर बढ़ रही है।
सभा में यादव ने ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा उठाते हुए प्रशासन को 15 मार्च तक का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में प्रतिमा स्थापित नहीं होने पर दतिया में एक लाख लोग एकत्रित होकर स्वयं प्रतिमा स्थापित करेंगे।
यादव ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव के आरोप भी लगाए और कहा कि यदि यह प्रवृत्ति नहीं रुकी तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए अंधविश्वास से दूर रहने और वैज्ञानिक सोच अपनाने की बात कही।
यादव ने नए यूजीसी नियमों का समर्थन करते हुए शिक्षा में पारदर्शिता और समानता की आवश्यकता पर जोर दिया। अंत में उन्होंने जनता से संविधान और सामाजिक न्याय की लड़ाई में एकजुट होने की अपील की।
सभा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जबकि प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट

20260220141641889128028.mp4
20260220151321439463225.mp4