EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने लालगंज बाजार में पैदल गश्त व अतिक्रमण अभियान का किया निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    19 Feb 2026 19:51 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में जनसुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी लालगंज आलोक कुमार के साथ थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत लालगंज बाजार में पैदल गश्त एवं चेकिंग/अतिक्रमण अभियान का संचालन किया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र, मुख्य मार्गों, बैंक व एटीएम परिसरों सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने, असामाजिक तत्वों एवं अवांछित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो। अभियान के दौरान पुलिस बल द्वारा सक्रियता, तत्परता एवं सजगता का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन