EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    19 Feb 2026 18:44 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि "भाजपा सरकार पूरी तरह लोकतंत्र विरोधी हो चुकी है। लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटना सरकार की बौखलाहट और डर को दर्शाता है। मनरेगा को बचाने का यह संग्राम जन-कल्याण के लिए है, जिसे केंद्र सरकार खत्म करने की साजिश रच रही है।" वक्ताओं ने लखनऊ की घटना को कायराना बताते हुए इसकी घोर निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मनरेगा के नए कानून को वापस लेकर पुराने स्वरूप को बहाल किया जाए।विधानसभा घेराव में जनपद कासगंज से मनरेगा कोऑर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में 15 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। धरना प्रदर्शन में मनरेगा कोर्डिनेटर मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, सत्यप्रकाश गुप्ता, रत्नेश उपाध्याय, अमरदीन अंसारी, नूरमुहम्मद नूरी, अलीहसन सोहराब, हरीशंकर पचौरी, गुलफान सिंह, प्रतिभा सिंह, पूजा यादव, मीनाक्षी गौड़, निर्जला, इन्द्रिरा गौड़, अमित यादव 'भय्यू', चमन टेलर, साजिल मियां, रमेश धनगर, डॉ. देशबंधु बघेल, दीप कुमार पाण्डेय, मुहम्मद सनी, अभिषेक कुमार एवं राजा सलमानी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
 
 
 



Subscriber

188503

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन