EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ में 50 हजार का इनामी अंतरजनपदीय गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    18 Feb 2026 20:00 PM



पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस की टीम ने बुधवार देर रात गश्त/चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय गैंगस्टर को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ए.टी.एल. ग्राउंड के पास की गई। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह अपनी टीम के साथ गश्त/चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान 50 हजार रुपये का इनामी अंतरजनपदीय गैंगस्टर अतुल गौड उर्फ राजा पुत्र लहरी (निवासी भूपियामऊ, थाना कोतवाली देहात, प्रतापगढ़) पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली देहात में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध प्रतापगढ़, जौनपुर एवं सुल्तानपुर जनपदों में गैंगस्टर एक्ट, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी एवं आयुध अधिनियम जैसे गंभीर अपराधों के कुल 38 अभियोग दर्ज हैं। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा 14 फरवरी 2026 को 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188501

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन