EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

होली से पहले प्रतापगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    18 Feb 2026 19:56 PM



15 लीटर अवैध शराब बरामद, 250 किलो लहन नष्ट, दो अभियोग दर्ज

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग द्वारा बुधवार को प्रतापगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, उप आबकारी आयुक्त प्रयागराज प्रभार तथा जिला आबकारी अधिकारी प्रतापगढ़ के पर्यवेक्षण में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत क्षेत्र-01 सदर के ग्राम रेंडबीर, घीसा का पुरवा एवं क्षेत्र-05 रानीगंज के ग्राम टरका में आकस्मिक दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान टीम को मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 250 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए। पूरी कार्रवाई आबकारी निरीक्षक सदर, आबकारी निरीक्षक रानीगंज तथा मोहनगंज चौकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल को नष्ट कर माफिया नेटवर्क को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि होली जैसे पर्व पर किसी भी प्रकार की जहरीली शराब से जनहानि की आशंका न रहे। कार्रवाई के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि अवैध एवं जहरीली शराब का सेवन जानलेवा हो सकता है तथा इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी जिले भर में अभियान और तेज किया जाएगा तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188501

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन