फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के दरोगा विवेक कुमार यादव बुधवार को सुबह पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अपहरण के मुकदमें में वांछित चल रहे सारीपुर निवासी अंतिम पटेल पुत्र ऊदल पटेल को रानीगंज कैथौला बस स्टॉप के पास से धर दबोचा। दरोगा ने बताया कि गिरफ्तार वांछित को जेल भेज दिया गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
