EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घर से 50 मीटर दूर फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    18 Feb 2026 19:46 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर! दबियागोविंद क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक अपने ही घर से महज 50 मीटर दूरी पर पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना 17 फरवरी की शाम करीब 4 बजे सामने आई। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार युवक 16 फरवरी की रात गांव में गया था, जहां उसका गांव के ही सेवाराम जाटव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान सेवाराम ने युवक को थप्पड़ मारा था। ग्रामीणों के मुताबिक युवक रात करीब 11 बजे तक गांव में देखा गया, इसके बाद वह नजर नहीं आया। परिजनों का कहना है कि 17 फरवरी को शाम करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका भाई घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक ऐसा कदम नहीं उठा सकता था और उसके साथ मारपीट की घटना के बाद यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है। परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए रिपोर्ट राजू जाटव पिछोर 151173825



Subscriber

188501

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन