फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड ,दिनेशपुर में पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप, ससुराल पक्ष के हमले में 70 वर्षीय महिला की मौत#
पारिवारिक कलह के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने देर रात दामाद के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हुई मारपीट में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को मौके से भागने की कोशिश करते हुए हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते प्रश्नजीत शाह की पत्नी ने अपने मायके में सूचना दी। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग प्रश्नजीत के घर पहुंच गए और उनकी 70 वर्षीय वृद्ध मां के साथ मारपीट की। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों को पत्नी सहित गिरफ्तार कर लिया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
