उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर
फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने विधानसभा सत्र में की चर्चा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में विधान सभा सत्र के दौरान सदन में बोलते हुए फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने अपनी विधानसभा के अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के बगल के एक नए पुल का निर्माण तथा कछारी इलाकों में तटबंध बनाने की मांग की उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पुराने शास्त्री ब्रिज के समानांतर एक नया पुल निर्माण प्रस्तावित है जल्द निर्माण होने से आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी इसी प्रकार विधानसभा में गंगा नदी के किनारे पर बसे एक बड़े इलाके के लिए तटबंध का निर्माण भी प्रस्तावित है जिसमें हजारों एकड़ जमीन प्रभावित होती है विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि विधायक दीपक पटेल ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री मिला जिनकी राजनैतिक चिंता राजनैतिक पवित्रता राजनैतिक दृढ़ता और राजनैतिक पारदर्शिता ने प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है आज प्रदेश की जनता को योगी पर भरोसा है आज यूपी मॉडल देश का माडल बन गया है 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की जो दुर्दशा थी हम उसके गवाह और प्रत्यक्षदर्शी हैं नया निवेश तो छोड़िए जो उद्योग स्थापित थे उनका भी प्रदेश से पलायन हो रहा था 9 वर्ष के कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ खुद को प्रदेश ही नहीं देश के एक बड़े नेता के रूप में स्थापित किया है बजट पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि 9 वर्षों में कोई भी टैक्स बढ़ाए बिना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का बजट युवा महिला किसान गरीब के सपनों को साकार करेगा।सुरक्षित नारी सक्षम युवा खुशहाल किसान हर हाथ को काम देने वाला यह बजट विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करेगा आज हमारा प्रदेश वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है प्रौद्योगिकी और ए आई के लिए इस बजट में विशेष व्यवस्था की गई है प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों ने जो मांगा उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे देने का काम किया है मैं भी प्रयागराज से हूं और मेरी विधानसभा का 60 प्रतिशत भूभाग कुम्भ क्षेत्र में आता पिछले महाकुम्भ में 66 करोड़ 30 लाख लोगों ने डुबकी लगाई पर किसी ने किसी की जाति नहीं पूछी और वैश्विक स्तर पर प्रयागराज को पहचान मिली तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना भी साकार हुआ। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438

