गढ़मुक्तेश्वर में किसान नेता की आत्मदाह की कोशिश नाकाम
यूपी हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर चौपला गुरुद्वारे के सामने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष - अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर एवं उनके साथी नितेश पंडित आदि ने विभिन्न मांगों (बकाया गन्ना मूल्य, सड़क मरम्मत, ट्रेड डील विरोध आदि) को लेकर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट और ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने कड़ी मशक्कत और संघर्ष के बाद पेट्रोल की कैन छीनकर धरना स्थल से दूर ले जाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ हाथापाई भी हुई, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
पुलिस की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद इलाका में तनाव रहा, लेकिन स्थिति अब नियंत्रण मे है देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
20260218134244538641854.mp4
20260218134301454702345.mp4
20260218134403908253030.mp4
