रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह
मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज महेंगवा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियो में हुई मौत
खबर गाजीपुर जिले से है । जहां मरदह थाना क्षेत्र के मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज महेंगवा में आज दिन बुधवार को डी.फार्मा के छात्र की विषम परिस्थितियो में कालेज के चौथे मंजिल से गिरने से मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार विपुल यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी शेखपुर मौजा मोहानीचक थाना जंगीपुर का बताया जाता है । जो मां सरस्वती पैरामेडिकल एवं नर्सिंग कालेज में महेंगवा मरदह में पढता है । वह कल दोपहर बाद चौथे मंजिल से गिर गया , गिरने के बाद जानकारी मिलते ही कालेज में हड़कंप मच गया । नर्सिंग कालेज के कर्मचारियो ने तत्काल उसे एम्बुलेंस से मऊ ले जाया गया । जहां पर उसकी मौत हो गयी । इस मामले की जानकारी कालेज के प्रबधक मनीष यादव से लिया गया तो उन्होंने बताया कि डी फार्मा का छात्र विपुल यादव चौथे मंजिल के छत पर जाकर मोबाईल से किसी से बात कर रहा था और बात करते हुए छत से कूद गया । इस घटना की खबर लगते ही तत्काल नर्सिंग कालेज के कर्मचारियो ने उसे इलाज के लिए मऊ सदर अस्पताल ले गये । लेकिन उसकी मौत हो गयी । जबकि इस मामले की जानकारी परिजनो को हुआ तो घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने गांव ले गये । इस मामले की जानकारी जब वाईस चेयरमैन मनीष यादव ने बताया कि इस दुःख की घड़ी में हम परिवार जनों के साथ है । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंहक की रिपोट
बाईट - मनीष यादव (वाइस चेयरमैन) मां सरस्वती पैरामेडिकल कालेज महेगवा गाज़ीपुर ।
20260218134206552837432.mp4
20260218134229134215501.mp4
20260218134427325137774.mp4
202602181344281687871.mp4
