EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अवैध कॉलोनियों के समाधान के लिए गदरपुर तहसील में लगेगा विशेष कैंप
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    18 Feb 2026 12:29 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर लगी रोक के समाधान के लिए अब तहसीलों में विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में तहसील गदरपुर में 18 फरवरी 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक एक विशेष समाधान कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ अभिलेखों की जांच के आधार पर पंजीयन विलेख की अनुमति प्रदान की जाएगी। ​इस प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले कॉलोनी स्वामियों को अपने आवेदन पत्र के साथ कॉलोनी का पूर्ण मानचित्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। इस मानचित्र में न केवल प्लॉटों की कुल संख्या प्रदर्शित करनी होगी, बल्कि सड़क और पार्कों की सटीक स्थिति को भी स्पष्ट रूप से दर्शाना होगा। प्रशासन द्वारा उक्त आवेदनों के परीक्षण के बाद एक सप्ताह के भीतर आख्या (रिपोर्ट) तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर विक्रय पंजीयन हेतु अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस पहल से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है जिनकी रजिस्ट्रियां कॉलोनियों पर रोक के कारण लंबे समय से लंबित थीं। शाहनूर अली उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188501

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन