बिहार के समस्तीपुर । दलसिंहसराय
थाना क्षेत्र के NH-28 स्थित ढेपुरा गांव के शिव मंदिर के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद देखते ही देखते खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।
सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दलसिंहसराय SDPO ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के जटा डीह, प्रेम ब्रह्मांड वार्ड-14 निवासी 30 वर्षीय अमरजीत पासवान, पिता बिनोद पासवान के रूप में हुई है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। देखे लालू यादव की रिपोट
20260218120706640307488.mp4
20260218120827328310581.mp4
20260218120952356676725.mp4
