EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मांगो को मानने के बाद शिवसेना का जन आंदोलन व विरोध प्रदर्शन हुआ समाप्त
  • 151159343 - RAKESH SEN 0 0
    17 Feb 2026 19:55 PM




 फास्ट न्यूज़ इंडिया मप्र बड़नगर CMO ने अपने कर्मचारियों के साथ स्थल पर आकर कहा, सभी जनहितेषी मुद्दों पर नगर परिषद प्रयासरत, सभी मांगो पर कार्यवाही हुई प्रारम्भ। शिवसेना द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओ को लेकर स्थानीय नगर पालिका द्वार के बाहर किये जा रहे जन आंदोलन व विरोध प्रदर्शन को मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंशाराम निगवाल द्वारा स्थल पर कर्मचारियों के साथ आकर सभी मांगो पर कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने बात आमजन के बीच माइक में कहकर व अनाउंमेंट किये जाने के बाद समाप्त किया। ज्ञात रहे की कल सोमवार को किये गए विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष व cmo को चूड़ियाँ भेंट करने व पहनाने की चेतावनी से भय व्याप्त था, जिसको लेकर नगर पालिका अधिकारी द्वारा स्थानीय थाना प्रभारी को पत्र जारी कर पुलिस बल की मांग की थी। बाद आज प्रशासन हरकत में आकर आनन फानन में त्वरित कार्यवाही करने की बात कही। बाद शिवसैनिको ने आंदोलन समाप्त किया। युवाशिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात पुरानिया ने कहा की आमजन की उक्त मांगो को लेकर शिवसेना आमजन के साथ लड़ाई जारी रखेगी। अगर जिम्मेदार कार्यवाही नहीं करेंगे तो शिवसेना सड़को पर उतरेगी और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी उपस्थित अधिकारी कर्मचारी के सामने माइक के माध्यम से दी। साथ ही श्री पुरानिया ने कहा की हमारे नगर पालिका अध्यक्ष की आम जन के प्रति व नगर विकास के प्रति उदासीनता से हमारे नगर का विकास गर्त में जा रहा है और पिछड़ता जा रहा है। जिम्मेदार अध्यक्ष दूसरे दिन भी आम जन के बीच नहीं पहुंचे, ये उनकी निष्क्रियता को दर्शाता है। बाद पुरानिया ने उपस्थित अधिकारी गणों व आमजन को साधुवाद व सहयोग हेतु आभार व्यक्त कर आंदोलन समाप्त किया। नगर पालिका अध्यक्ष की गैर मौजूदगी से लोगो में अभी भी आक्रोश व्याप्त है। उक्त जानकारी नगर प्रमुख संतोष बगैरवाल ने दी।

फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन 



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन