EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हमारा आंगन, हमारे बच्चे” उत्सव में नन्हों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 43 55
    17 Feb 2026 19:33 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

पूरनपुर में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाना और जनसमुदाय को बाल शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन में शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह रहीं। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बचपन की शिक्षा बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की नींव होती है। निपुण भारत मिशन का लक्ष्य प्रारंभिक स्तर पर ही बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी समझ मजबूत करना है, ताकि आगे की शिक्षा सरल और प्रभावी हो सके। ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच हैं। “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” जैसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि अभिभावकों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कविताएं, बाल गीत और छोटी-छोटी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अभिभावक भावविभोर हो उठे। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि सही मार्गदर्शन और अनुकूल वातावरण मिलने पर वे बड़ी आसानी से सीख सकते हैं। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी विजय विरेंद्र सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और सभी से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी और विद्यालयों की भूमिका को और मजबूत करने का संदेश दिया। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन