EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गांवों में कैम्प लगाकर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की तैयार करायी जा रही है फार्मर रजिस्ट्री
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    17 Feb 2026 19:23 PM



उप कृषि निदेशक धधुआगाजन में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का किया निरीक्षण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के निर्देश व मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त विकास खण्डों में दिनांक 16 फरवरी से 23 फरवरी की अवधि में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) का लाभ प्राप्त कर रहे कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने हेतु गांवों में कैम्प का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें सम्बन्धित गांव के लेखपाल, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं कृषक विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर अवशेष लाभार्थियों जिनके द्वारा अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नही बनवायी गयी है उनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है जिसका निरीक्षण सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी, समस्त तहसीलदार, उपजिलाधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा भी किया जा रहा है। दिनांक 16 फरवरी को कुल 163 गॉवो में कैम्प का आयोजन कराकर 3281 कृषको की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करायी गयी । आज दिनांक 17 फरवरी को 154 गॉवो में कैम्प का आयोजन कराया गया है, जिसमें अभी तक 2500 कृषको की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करायी गयी है। दिनांक 18 फरवरी को 153 गॉवो में कैम्प का आयोजन कराया जायेगा। उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव द्वारा तहसील लालगंज के ग्राम-धधुआगाजन में कैम्प का निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर लेखपाल जीतेन्द्र शुक्ला, पंचायत सचिव सोमनाथ तथा सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रदीप कुमार, ग्राम प्रधान आशुतोष जायसवाल मौजूद रहे। कैम्प में 19 कृषको की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करायी गयी तथा 16 मृतक लाभार्थी चिन्हित किये गये तथा 03 कृषको की खतौनी में मौके पर लेखपाल द्वारा संशोधन कराया गया। कैम्प आयोजन की सूचना संबधित ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा गॉव के कृषको को पूर्व में ही सूचित कर उन्हे कैम्प आयोजन स्थल पर अपने आधार कार्ड, खतौनी के साथ आने का अनुरोध किया जा रहा है। कृषक भी अधिक संख्या में आकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा रहे है। जिलाधिकारी द्वारा कैम्प के माध्यम से ही तत्काल खतौनी में नेम मिसमैच एवं अन्य संशोधन करने हेतु लेखपाल को निर्देशित किया गया है तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त पंचायत सचिवो के माध्यम से मृतक लाभार्थियो के मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराने का निर्देश दिया गया है, जिससे उस परिवार पात्र सदस्यो को पी0एम0किसान योजना का लाभ दिलाया जा सके। भारत सरकार द्वारा पी0एम0किसान योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य कर दिया गया है।योजना की आगामी किश्त का भुगतान उन्ही लाभार्थी को प्राप्त होगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो जायेगी। किसान भाई कैम्प के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री अथवा वेबसाइट के माध्यम से स्वयं तथा जनसेवा केन्द्र तथा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियो के माध्यम से अपना आधार कार्ड एवं खतौनी साथ में ले जाकर करा ले, जिससे उन्हे पी0एम0किसान योजना का लाभ प्राप्त होता रहे। 15 मार्च 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री न हाने की दशा में संबधित लाभार्थी को योजना का लाभ प्राप्त नही होगा। कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारी वीर विक्रम सिंह अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मो0न0 7007967313 पर सम्पर्क कर अथवा संबधित तहसील के तहसीलदार/उप जिलाधिकारी तथा कृषि भवन प्रतापगढ. में स्थापित कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर समाधन प्राप्त कर सकते है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन