फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
बिजनौर के किरतपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर जहर खा लिया। युवती का आरोप है कि प्रेमी सुहैल ने निकाह का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया व अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल किया।युवती बिजनौर के अस्पताल में भर्ती है। उसकी मां की तहरीर पर सुहैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।किरतपुर कस्बा के एक मुहल्ला निवासी युवती ने सोमवार की देर रात दूसरे मुहल्ला निवासी अपने प्रेमी के घर पहुंचकर जहर खा लिया। प्रेमी ने उसे गंभीर हालत में बिजनौर के अस्पताल में भर्ती करायायुवती का आरोप है कि आरोपित प्रेमी ने उसे निकाह का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया और धन की उगाही भी की। युवती की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर के एक मुहल्ला निवासी युवती को मुहल्ला बुद्धूपाड़ा निवासी सुहैल से पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती जब भी उससे निकाह के लिए कहती तो वह इन्कार कर देता। इससे परेशान होकर युवती सोमवार की देर रात अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और निकाह करने के लिए कहा।युवक के इन्कार करने पर युवती ने जहर निगल लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। घटना से आरोपित प्रेमी के स्वजन में अफरातफरी मच गई। युवक ने पहले युवती को नगर के निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया। सूचना पर युवती के स्वजन अस्पताल पहुंचे। उधर, युवती की गंभीर हालत को देखते हुए बिजनौर के एक निजी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। युवती के स्वजन का आरोप है कि दो वर्ष से आरोपित युवक अश्लील वीडियो बनाकर और निकाह का झासा देकर दुष्कर्म करता रहा।आरोप है कि युवक दुष्कर्म के साथ ब्लैकमेल करते हुए धन उगाही भी की। सोमवार को भी आरोपित युवक ने उसे धोखे से अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। जब उसने निकाह करने को कहा तो इन्कार करने लगा।इसके बाद उसने जहर निगल लिया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमिका की मां तहरीर पर आरोपित सुहैल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपित युवक अपने घर से फरार है। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604
