फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में गोरखपुर के सरदारनगर विकासखंड के ग्राम महुँअवां में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी रंगनारायण पांडे एवं डॉक्टर दिनेश मणि त्रिपाठी के आयोजकत्व में किया गया। कुल बीस नागरिकों द्वारा स्वेच्छा रक्तदान किया गया। प्रधानाचार्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं द्वारा रक्तदान करने से आमजन में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ेगीl उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी प्रकार के दान में से रक्तदान का स्थान शीर्ष पर है क्योंकि रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बच जाता है। उपसभापति डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में नौजवानों ने जिस प्रकार बढ़ चढ़कर रक्तदान किया, यह संकेत करता है कि आज की युवा पीढ़ी रक्तदान के महत्व से सुपरिचित हैl यह शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि? इंडियन रेडक्रास सोसाइटी प्रत्येक विकासखंड में अनिवार्य रूप से एक रक्तदान शिविर हर त्रय मास पर लगाएगीl रक्तदान प्रभारी श्री ज्ञानेन्द्र ओझा ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी रक्त दान के लिए नागरिकों के बीच जिस प्रकार से प्रेरणा देने का काम किया जाता है ,वह सराहनीय है।
इस अवसर पर समाजसेवी नरेंद्र पांडे आरएसएस के पंकज,सचिव अजय प्रताप , आदित्य निगम , मनीष वर्मा, ध्यानेश्वर कश्यप, निकेश यादव,रणधीर सिंह, ब्रिजभान , सुरेंद्र प्रसाद , विजय कुमार सहित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की गीता यादव, नम्रता सिंह, उमेश चंद, राजेश यादव, योगेश यादव अनेक सम्मानित ग्रामीण जन उपस्थित थे। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
