उत्तर प्रदेश के जौनपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस विभाग की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। इस ईमेल में जनपद न्यायालय (कचहरी) और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की बात कही गई थी।
ईमेल के जरिए मिली अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस को ईमेल भेजकर सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई।
परिसर कराए गए खाली: सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया। एहतियात के तौर पर जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
सघन चेकिंग अभियान: बीडीटीएस (Bomb Detection and Disposal Squad) और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
भारी सुरक्षा बल तैनात: पुलिस लाइन और न्यायालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस का बयान:
अधिकारियों का कहना है कि वे इस धमकी को गंभीरता से ले रहे हैं और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा के सभी जरूरी बंदोबस्त पुख्ता कर लिए गए हैं और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। देखे जौनपुर से नरेन्द्र शर्मा की रिपोट
20260217145400831310174.mp4
20260217145415265777317.mp4
