यूपी बलिया l देव सेवा समिति (मिल रोड परदहा मऊ )द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा सायंकाल में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह द्वारा दी गई।
बताया गया कि थाना कोतवाली नगर जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 93 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम दिनांक 16 फरवरी 2026 को अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च ग्राम उचराव पोस्ट बघुड़ी जिला बलिया निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अपनी माता फूल माया सिंह के सम्मान में व पिता स्मृतिशेष वशिष्ठ नारायण सिंह की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, संतोष पासवान व महाजन गुप्ता सहित पी एन सिंह सम्मिलित रहे।
उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा। रिपोट - परमात्मा नन्द सिंह 151173894
