EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है शिवाला महोत्सव- सदर विधायक
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    16 Feb 2026 19:15 PM



अउर केका देखाई बेवाई मइया अहय के मोरा तोहरे सेवाई मइया ... पार्श्व गायक रवि

कवियों की हुंकार से गूंज उठा शिवाला महोत्सव,विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों का हुआ सम्मान

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय आठवें शिवाला महोत्सव के दूसरे दिवस अर्चना परमार्थ मिशन ट्रस्ट के संयोजन में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त कवि सम्मेलन सत्र का उद्घाटन परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ल व महोत्सव के संरक्षक परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी एडवोकेट,प्रवक्ता अजीत सिंह, शिक्षक प्रभा शंकर पांडेय, ज्ञानेश तिवारी, संरक्षक दयाशंकर शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। तदुपरांत कवि सम्मेलन के उद्घाटन अतिथियों को आयोजक परमानंद मिश्र,संयोजक शिवेश शुक्ल,दयाशंकर शुक्ल द्वारा बैच लगा,भगवान गौरीशंकर का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत सम्मान किया। इसके उपरांत कवियत्री आशालता द्वारा मां सरस्वती वंदना- लो धरा पर अवतरण मां शारदे जयगान हो.. पढ़ी। इसी के साथ ही युवा कवि कुमार धीरेन्द्र आनंद ने अपनी रचना बहुत सुनी है मन की बातें,बहुत देख ली चौकीदारी .. पढ़कर कवि सम्मेलन को आगे बढ़ाया।ओज कवि यज्ञ कुमार पांडेय ने पढ़ा- एक नही छत्तीस गोलियां दागों सीधे सीने में.. तदुपरांत प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने पढ़ा - दूसरों के काम यदि आ सके नहीं तो तुम आदमी की खाल में वसुंधरा पे भार हो... इसी क्रम में कवि राजेश कुमार,आलोक बैरागी,इं. चन्द्र कांत त्रिपाठी, सर्वेश सिंह, शीतला सुजान ने समसामायिक व राष्ट्रीय गीत पढ़कर महफिल में चार चांद लगाया । कार्यक्रम में मुम्बई से पधारें जनपद के गौरव पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने आद्या प्रसाद "उन्मत" की रचना अउर केका देखाई बेवाई मइया अहय के मोरा तोहरे सेवाई मइया.. व जमुई खां आजाद की रचना कथरी लोगों को सुना कर जनपद की साहित्यिक धरोहरों को याद किया तो लोग भाव विभोर हो कर झूम उठे। कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे कवि अनूप उपाध्याय अनुपम ने पढ़ा - हमसे न टकराना,न ही रार मचाना, नहीं तो मानो कर देंगे हम तेरा ता ता थईया हम हैं यूपी के भैया...पढ कर ऊंचाई प्रदान की। अध्यक्षीय काव्य पाठ करते हुए हरिवंश शुक्ल शौर्य ने पढ़ा - मृत्यु सत्य है तो फिर पार्थ तीर ले उधार..।इस मौके पर समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य व महोत्सव के आयोजक मण्डल एवं साहित्यकारों ने सामूहिक रूप से बेल्हा के गौरव पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी व उनके पिता श्री कृष्ण त्रिपाठी को अंगवस्त्र व भोलेनाथ का चित्र भेंट कर भव्य सम्मान किया। कवि सम्मेलन के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं अति विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी व सपा नेता अश्विनी सोनी का आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल एडवोकेट द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इसके बाद अतिथियों व आयोजक मण्डल द्वारा राम लीला समिति गड़वारा के अध्यक्ष राजाराम वैश्य,प्रभा शंकर पांडेय, शिक्षक ध्रुव कुमार शर्मा,पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ल, मुकेश श्रीवास्तव,भाजपा नेत्री कामिनी श्रीवास्तव, राजेश मिश्र,ज्ञानेश तिवारी,पत्रकार गौरव श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी,प्रत्युष पांडेय,प्रिया त्रिपाठी, विपिन मिश्र, शरद ओझा, दिनेश तिवारी सहित विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया।महोत्सव में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि महोत्सव से कला व संस्कृति का विकास होता है। आज का दिन सनातन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे ईश्वर नाथ का यह शिवाला महोत्सव आस्था और भक्ति के साथ एकता का संदेश दे रहा है। विगत कई वर्षों से चला आ रहा है यह महोत्सव आने वाले समय में प्रदेश के मानचित्र में अपना स्थान स्थापित करेगा। उन्होंने आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल सहित पूरी टीम को बेहतरीन सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इसके उपरांत भगवान भोलेनाथ की आरती की गई।अंत में महोत्सव के आयोजक परमानंद मिश्र व संयोजक शिवेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुओं,अतिथियों व स्वास्थ्य,कृषि विभाग,आष्युमान मित्र,एनवाईके, सूचना जनसंपर्क विभाग,आइडीए, व्यवस्थापकों, मीडिया बंधुओ के साथ ही महोत्सव के सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। संचालन नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ला ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला सूचना अधिकारी आर बी सिंह, गोकुल नाथ श्रीवास्तव, प्रभात शर्मा, व्यापारी नेता सरदार कुलदीप सिंह, मंगल पाल, राजदेव पाल, गया प्रसाद शुक्ला,राम कैलाश गुप्ता, मंगेश वर्मा, विनोद मौर्या, माया त्रिपाठी, धीरेंद्र एडवोकेट,अरूण ओझा,रमाकांत शुक्ल, उमाशंकर, इंद्रजीत शुक्ला, विवेक यादव,सहित आदि सहयोगी गण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन