EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

परम्परा एवं संस्कृति तथा सनातन का सार है शिव जी का दर्शन-जिलाधिकारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    16 Feb 2026 18:49 PM



एसपी ने शांति व सौहार्द के वातावरण को बताया कल्याणकारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक मोना ने महोत्सव को एकता व विकास का कहा संगम

बाबा घुइसरनाथ धाम मे एकता महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रमों का शुभारंभ करते डीएम शिवसहाय अवस्थी व एसपी दीपक भूकर साथ में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम मे इक्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव के उदघाटन सत्र का रविवार की रात जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी व एसपी दीपक भूकर तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परम्परा तथा सनातन की महिमा भगवान शिव के दर्शन का सार है। डीएम ने बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा से जुडी कथाओं के उदाहरण के साथ कहा कि दयालुता तथा परोपकार की भावना ही धर्म का पालन है। डीएम ने बाबा धाम में एकता महोत्सव को राष्ट्रीय सशक्तीकरण के लिए अप्रतिम बताया। उन्होने भव्य आयोजन के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा सांसद प्रमोद तिवारी के संकल्पों की भी सराहना की। अति विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि शांति व सौहार्द का वातावरण सदैव कल्याणकारी हुआ करता है। उन्होने कहा कि अनीति और अत्याचार को मिटाने के लिए सामाजिक एकजुटता समय की आवश्यकता है। बाबा घुइसरनाथ धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि धर्म की धारणा का उददेश्य सदैव नैतिक जीवन के प्रति सचेत रहना हुआ करता है। उन्होने कहा कि एकता महोत्सव का उददेश्य सामाजिक एवं राष्ट्रीय संरचना को समरसता के सूत्र में मजबूत बनाना है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव की संयोजिका एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा के पवित्र धाम से सदैव विकास तथा अमन की गंगा प्रहवमान हुआ करती है। उन्होने लोगों से भाईचारे व एकजुटता की शक्ति को सशक्त बनाए रखने का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि प्रो0 डॉ0 विजयश्री सोना व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा, सीओ आशुतोष मिश्र व पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी ने भी सामूहिक एकता का बखान किया। विधायक पुत्र राघव मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ साहित्यकार विशालमूर्ति मिश्र एवं पं. विनय शुक्ल के संयोजन मे श्रीकान्त वर्मा का स्वागत गान मनमोहक दिखा। उदघाटन समारोह मे आयोजन समिति की ओर से विधायक आराधना मिश्रा ने जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, एसपी दीपक भूकर, एएसपी बृजनंदन राय, एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा, सीओ आशुतोष मिश्र को बाबा घुइसरनाथ धाम का मोमेण्टो व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। आभार प्रदर्शन प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने किया। संयोजन समिति के प्रमुख अशोक सिंह बबलू तथा चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी एवं डॉ. अमिताभ शुक्ल, रामबोध शुक्ल ने समारोह का सफल संयोजन किया। भगवताचार्य आचार्य देवव्रत जी महराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य अतिथियों ने बाबा का दर्शन पूजन भी किया। इस मौके पर लल्लन सिंह, रिंकू सिंह परिहार, अरविंद सिंह, लालजी यादव, भुवनेश्वर शुक्ल, आशुतोष मिश्र, संयुक्त अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, लाल अभिषेक प्रताप सिंह, अजय शुक्ल गुडडू, जगदीश नारायण मिश्र, विकास मिश्र, संजय पाण्डेय, रामचंद्र त्रिपाठी, रामलोचन त्रिपाठी, छोटेलाल सरोज, पप्पू तिवारी, आशीष कौशल, दारा सिंह, धर्मपाल, संजय सिंह, हरिशंकर, शेरू खां, त्रिभु तिवारी, जावेद खां, सोनू शुक्ल आदि रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन