EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रंग-बिरंगे पुष्पों और विद्युत सज्जा से सुसज्जित हुआ महाकालेश्वर मंदिर
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    16 Feb 2026 18:43 PM



फास्ट न्यूज़ इडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चौबेपुर महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा भोलेनाथ का भव्य एवं आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें विविध रंग-बिरंगे पुष्पों तथा मनोहारी विद्युत सज्जा से अलंकृत किया गया। सुसज्जित मंदिर परिसर दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठा, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय बन गया।
विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक भक्तगण कतारबद्ध होकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन करते रहे। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। चौबेपुर सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजन की सफलता में महाकालेश्वर कॉलोनी के निवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस पावन आयोजन में आतेश चौबे, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, गोलू सेठ सहित अन्य श्रद्धालुओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन